7/6/15

कैसे करें असली-नकली नोट की पहचान

कुछ बरसों से नकली नोटों का चलन इतना बढ़ गया हे की लोग 5001000 का नोट लेते हुए भी झिझकते हें ! जाँच परख कर लेने के बाद भी आशंका बनी रहती हे की कहीं वह नकली न हो ! इस समस्या का एक आसन हल हे ! भारतीय रिजर्व बैंक ने 500,1000 रुपय के नोटों में कुछ सुरक्षा फीचर्स रखे हें , जिन्हें देखकर चुटकियों में जाना जा सकता हें कि नोट असली हे या नकली !

1. वॅाटर मार्क: मौजूदा सीरीज के नोटों के लेफ्ट साइड पर महात्मा गांधी का हल्का शेडेड वॉटर मार्क है। इस वाटर मार्क में अलग-अलग दिशाओं में जाने वाली लाइनें हैं और अंकों में नोट का मूल्य लिखा है।

2. रजिस्टे्रशन: वॉटर मार्क के बिल्कुल लेफ्ट में फ्लोरल प्रिंट है। नोट में बैक- टू- बैक दो फू ल हैं। यह सामने सें खाली और पीछे से भरा हुआ है। इस डिजाइन को रोशनी में रख का देखा जा सकता है।

3.पहचान चिन्ह: 20 रुपए और इससे अिधक मूल्य के नोटों पर फ्लोरल प्रिंट के ठीक नीचे एक पहचान चिन्ह होता है। 20 रुपए में सीधा रेक्टैंगल, 50 रूपये में एक स्क्वायर, 100 रुपए में एक ट्राएंगल, 500 रुपए पर गोल और 1000 रुपए के नोट पर डायमंड की शक्ल में होता है। 

4.उभरा हुआ प्रिंट: 20 रुपए और उससे अधिक मूल्य के नोटों पर फ्लोरल प्रिंट, अशोक स्तंभ, पहचान चिन्ह, रिजर्व बैंक की गारंटी, मूल्य अदा करने का वचन, रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर, नोट के मूल्य, महात्मस गांधी का चित्र और रिजर्व बैंक की सील उभरे प्रिंट में हैं। 

5.रंग बदलने वाली इंक: 500 रुपए और 1000 रुपए के मूल्य के नोटों पर मूल्य रंग बदलने वाली इंक ( ऑप्टिकल वैरिएबल इंक) से लिखा है। जब नोट को सीधा पकड़ते हैं तो हरा और थोड़ा तिरछा करने पर देखा जाए तो नीला रंग नजर आता है।
     
6. पढ़ा जाने वाला सिक्योरिटी थ्रेड: अक्तूबर सन: 2000 से 1000 रुपए के नोटों पर विंडो सिक्योरिटी तार है, जिस पर बारी-बारी से भारत-आरबीआई-1000 पढ़ा जा सकता है। यह शब्द पूरी तरह से खुदे (एंबेडेड) हुए हैं। ऐसा ही तार 500 और 100 रूपये के नोटों में भी है और इन पर भारत और आरबीआई छपा है, जबकि 5 से 50 रुपए के नोटों के तार पर केवल भारत छपा है। ये तार ठीक महात्मा गांधी के चित्र के लेफ्ट साइड में होता है।

7. लेटेंट इमेज या निहित चित्र: 20 रुपए से 1000 रुपए तक के नोटों में महात्मा गांधी के ठीक पीछे नोटों को सीधा पकडऩे पर मूल्य का चित्र बना दिखता है।

8.माइक्रोलेटरिंग या बारीक अक्षर: ये फीचर नोट के उल्टी तरफ महात्मा गांधी के चित्र के वर्टिकल बैंड के बीच है। 5 रुपए और 10 रुपए में आरबीआई लिखा है और 20 रूपये से अधिक मूल्य के नोटों पर बारीक अक्षरों में उनका मूल्य लिखा है। इसे केवल मैग्नीफाइंग ग्लास से ही देखा जा सकता है।

Find out whether your 1000 rupee note is a fake note 

आपकी जेब में पड़े 100 या 1000 के नोट नकली हैं या असली, इसकी पहचान ऎसे करें -

Watermark:: जल-चिन्ह
वॉटरमार्क नोट के बाईं ओर जो खाली जगह होती है,वहां देखा जा सकता है। अगर आप नोट को रोशनी में देखेंगे तो इस जगह पर महात्मा गांधी का चित्र दिखाई देगा। इसके साथ ही कुछ रेखाएं और एक इलेक्ट्रोस्टाइल मार्क भी होगा जिससे नोट का मूल्य (50, 100, 500....) अंकों में लिखा होगा।'

Floral Design:: फूल  की आकृति
महात्मा गांधी के चित्र के बाईं ओर नीचे की तरफ एक फूलों का डिजाइन बनता है। यह सामने की ओर से खाली और दूसरी ओर भरा हुआ प्रतीत होता है। इसमें नोट का मूल्य आधा सामने की ओर और बाकी का दूसरी ओर छपा होता है, लेकिन रोशनी में देखने पर आप पूरा मूल्य इस डिजाइन में देख सकते हैं।

Ultra Fine Letters:: बारीक अक्षर
महात्मा गांधी के चित्र और दायीं ओर बने वर्टिकल बैंड के बीच की जगह को ध्यान से देखें। अगर आपका नोट असली है तो इस जगह पर आरबीआई और नोट का मूल्य दिखाई देगा। अगर आप नोट को चौड़ाई में रखकर देखेंगे तो आप इस जगह पर नोट के मूल्य की अदृश्य छवि को भी खोज सकते हैं। याद रखें कि यह तभी दिखाई देगी जब आप नोट को आंख के बराबर रखकर देखेंगे।

Identifying Mark:: पहचान का चिन्ह
फूलों के डिजाइन के नीचे आपको एक गहरे रंग की उभरी हुई छपाई मिलेगी। नोट के मूल्य के अनुसार इस छपाई का आकार अलग होता है। रस्तोगी बताते हैं, 'यह छपाई प्रत्येक मूल्य के लिए अलग होती है (20रुपए-आयताकार, 50 रुपए-वर्गाकार, 100 रुपए-तिकोना, 500 रुपए-गोल और 1,000 रुपए-डायमंड का आकार)। इससे नेत्रहीन व्यक्ति को भी नोट पहचानने में मदद मिलती है। नोट पर कुछ अन्य फीचर्स भी उभरी हुई छपाई में होते हैं। इनमें महात्मा गांधी का चित्र, आरबीआई की मुहर, गारंटी और वायदे की शर्म और अशोक स्तंभ और आरबीआई के गवर्नर का हस्ताक्षर शामिल हैं।'

Security Thread:: सुरक्षा धागा
यह नोट पर सबसे आसानी से दिखने वाला चिन्हों में से एक है। इसकी चौड़ाई 1.4 एमएम की होती है। नोट के सामने की ओर यह टुकड़ों में और पीछे की ओर पूरी रेखा के रूप में दिखाई देता है। इस पर आरबीआई और भारत शब्द लिखे होते हैं।
अगर आप इसे अल्ट्रावायलेट रोशनी में देखेंगे तो यह पीले रंगों में दिखाई देंगे। रस्तोगी का कहना है, '100, 500 और 1,000 रुपए मूल्य के नोटों पर अलग कोणों से दिखने पर यह सिक्योरिटी थ्रेड हरा और नीला दिखाई देता है।'

Other Features:: अन्य विशेषताएँ
अगर आप 500 या 1,000 रुपए के नोट को अंकों का रंग सीधा रखने पर हरा और कोण से देखने पर नीला दिखाई देगा। इसके अलावा नोट पर ऑप्टिकल फाइबर भी होते हैं जो अल्ट्रावायलेट रोशनी में दिखते हैं। नोट की छपाई का वर्ष भी नोट के मध्य में और नोट की पिछली ओर नीचे दिखाई देता है। बैंक नोट फाइबर का बना होता है जिसे छूने पर अलग एहसास होता है।

What to do when you get a Fake Note: जाली नोट मिलने पर क्या करें?


अगर आपको बैंक के एटीएम से जाली नोट मिलता है तो आप इसे बैंक की उस शाखा में ले जा सकते हैं, जहां से आपको यह मिला है।

No comments:

Post a Comment