10/9/14

भारत से जुड़े रोचक तथ्य

'इंडिया' नाम की उत्पत्ति इंड्यूस नाम की नदी से हुई है जो कि इंड्यूस वैली की घाटियों में बहा करती थी।

अधिकारिक संस्कृत नाम हिंदुस्तान का 'भारत गणराज्य' है। जिसे आज लोग केवल 'भारत' ही कहते हैं।

भारत विश्व में सबसे बड़े आकार वाले देशों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है।

भारत में करोड़ो करोड़पति हैं लेकिन भारत में अमीर-गरीब के बीच में काफी अंतर है जिसके कारण यहां गरीबी ज्यादा है।

भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं हैं, हिंदी अधिकारिक भाषा है जो कि देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा अंग्रेजी भी देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा देश में तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम , मराठी ऐसी भाषाये हैं जो कि देश के 22 राज्यों में बोली जाती है। भारत में 1,652 बोलियां और भाषाओं का प्रयोग किया जाता है।

भारत में हिंदी के बाद सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है। भारत विश्व का 24वां देश हैं जहां सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है। भारत में 22 राज्य हैं जहां हिंदी और अंग्रेजी मानक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है।

700 ईसा पूर्व में भारत का पहला विश्वविद्यालय तक्षिला खुला था जिसमें से पढ़े हुए हजारों छात्रों ने विश्व के कोने-कोने में देश की खुशबू फैलायी।

विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था केवल भारत के ही पास है।

देश की पवित्र नगरी वाराणसी विश्व का सबसे पुराना शहर है।

आगरा का ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है जिसे कि मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था।

विश्व की सबसे बड़ी रोड नेटवर्क भारत के ही पास है जो कि 1.9 मिलियन मील के हिस्से को आपस में जोड़ते हैं।

शतरंज जिसे के Chess कहते हैं उसका अविष्कार भारत में ही हुआ था।इसे 'चतुरंग संस्कृत' के नाम से जाना जाता था जिसका अर्थ होता है 'एक सेना के चार सदस्य'

साल 1986 तक भारत अकेला विश्व का देश था जहां अधिकारिक रूप से हीरा पाया जाता था।
हजारों सालों से भारत कपड़े को निर्यात कर रहा है इसके अलावा स्टील, कृषि वस्तुओं, और इस तरह की तकनीक या चिकित्सा से जु़ड़ी चीजों को भी वह निर्यात करता है।

भारत में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग 25 साल से छोटे हैं तो वहीं 65 प्रतिशत लोग 35 साल से छोटे हैं। भारत में दूसरे देशों की अपेक्षा लोग जल्द ही जवान होते हैं।

भारत की सभ्यता विश्व में सबसे पुरानी है, यहां तक की विश्व6 के कई प्राचीनम स्थान और इमारतें भारत में हैं। भारत के प्राचीन साम्राज्ये मिश्र और मेसोपोटामिया से भी पहले के हैं।

विश्वब की सबसे बड़ी फिल्मस इंडस्ट्रीप भारत में हैं। ज्या दा फिल्‍में बॉलीवुड में बनती हैं, देश के अन्यव कई स्टूीडियों में भी फिल्मों् का निर्माण होता है।

500 से 2000 तक के वैदिक शास्त्रों का लेखन पंजाब क्षेत्र में किया गया।

गणित में सर्वाधिक महत्वपूर्ण नंबर 'जीरो' की अवधारणा भारत ने ही दुनिया को दी।

भारत में ही विश्वट का सबसे बड़ा मॉन्टेीसरी स्कूल है। वो है लखनऊ का सिटी मोन्टे सरी स्कूैल, जिसमें विद्यार्थियों की संख्यास लगभग 26000 है।

विश्व में केले का सर्वाधिक निर्यात भारत ही करता है। दूसरे स्थाान पर ब्राजील है।
भारत में विश्व का सर्वाधिक उत्पायदन किया जाता है।

भारत में लाल रंग को शुभ माना जाता है, विवाह और अलग अलग अवसरों पर इसी रंग के कपड़े पहने जाते हैं।

भारत में शाकाहारियों की संख्याा विश्व में सर्वाधिक हैं।

भारत के हिमालय में विश्व की सबसे बड़ी चोटी एवरेस्टह है। इसके अलावा पर्वत श्रंखलाएं लगभग 1500 मील में फैली हुई हैं जो कि 23, 600 फीट तक ऊंची हैं।

तिरूपति स्थित विष्णु मंदिर दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां सबसे ज्याादा श्रद्धालु आते हैं। यहां वेटिकन और मक्का‍ से भी ज्याादाश्रद्धालु आते हैं।

दुनिया में शायद कुछ लोगों को पता होगा कि दुनिया में सबसे पहला मकबरा भारत में ही बनाया गया था। यहां कब्र शाहजंहा ने हुमायूं के लिये बनाया गया था हालांकि उसके बाद उनकी पत्नी और अन्यर मुगल खानदान के लोगों को भी यहीं दफनाया गया।

हर 12 साल के बाद इलाहाबाद में कुंभ मेला का आयोजन होता है। कुंभ मेला दुनिया में एक मात्र ऐसा मेला है जहां धर्म के नाम पर सबसे ज्याभदा लोगों आते हैं।

बृहादेश्वर मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है जहां शिव भगवान की सवारी नंदी की सबसे बड़ी मूर्ति है। उसकी उंचाई जो 13 फिट की जगह में बनी हुई है। इस मंदिर का निर्माण कई हजार साल पहले हुआ था।

दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेरडियम हिमाचल प्रदेश में है। ये स्टेरडियम समुद्र तल से 24 हजार मीटर उपर बना है।

दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में है। भारत में सबसे ज्या्दा मतदाता है और चुनाव में होने वाले खर्चों के मामले में भी भारत सबसे आगे है।

दुनिया में सोना खरीदने के मामले में भारत सबसे आगे है। सोने को भारत की संस्कृाति का सबसे अहम भाग माना जाता है चाहें वो उपहार के तौर पर हो या फिर किसी शादी समारोह में प्रयोग में लाया जाना हो।

भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जहां अलग-अलग धर्मां के लोग एक साथ रहते हैं। हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म इन सबका जन्मर भारत में ही हुआ था।

भारत में हिंदू धर्म के लोग ज्या दा है। सबसे ज्यागदा त्यो हार और छुट्ठियां भारत में ही मनाए जाते हैं।

दुनिया में किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे ज्याादा मस्जिद हैं। इतना ही नहीं मुस्लिम आबादी में भारत दुनिया का दूसरा बड़ा देश है।

सांप और सीढ़ी का यह अनोखा खेल भी हमारे भारत में ही उत्पबन्नय हुआ था। इसके खेल के पीछे भलाई और दुराचार कि शिक्षा छुपी हुई है।

भारत में पचीसी का जन्मा 6 वीं शताब्दी में हुआ था। आप को यह जान कर हैरानी होगी कि इस खेल के चित्र के सबूत अजंता की गुफाओं में आज भी मौजूद हैं। यह खेल भारत के मुगल सम्राटों द्वारा बहुत पसंद किया जाता था।

ट्रिगनोमे‍ट्री, कैल्क्यलस और बीजगणित के लिये भारतीयों ने उल्लेरखनीय योगदान दिया है। भारत में ही 100 ईसा पूर्व में दशमलव प्रणाली का आविष्कायर किया गया था।

भारत में लगभग 2,600 साल पहले सुश्रुत द्वारा सर्जरी की जाती थी। इन्हो नें आयुर्वेद विकसित की है और कई जटिल सर्जरी और ऑपरेशन का रिकॉर्ड बनाया है।

Interesting facts about India (भारत के बारे में रोचक तथ्य)

1. बीजगणित, त्रिकोणमिति और कलन जैसी गणित की अलग-अलग शाखाओं का जन्म भारत में हुआ था।
2. 1982 में भारतीय सेना द्वारा लद्दाख घाटी में सुरु और द्रास नदी के बीच निर्मित बेली ब्रिज विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई पर बना पुल है।
3. शल्य चिकित्सा का प्रारंभ 2600 वर्ष पूर्व भारत में हुआ था। अनेक प्राचीन ग्रंथों में गुरु सुश्रुत और उनकी टीम
द्वारा आँखों को मोतियाबिंदु से मुक्त करने,प्रसव कराने, हड्डियाँ जोड़ने,पथरी निकालने, अंगों को सुंदर बनाने और मस्तिष्क की चिकित्सा में शल्य क्रिया करने के उल्लेख मिलते हैं।
4. नौकायन की कला का आविष्कार विश्व में सबसे पहले 6,000 वर्ष पूर्व भारत की सिंधु घाटी में हुआ था।
5. भारतीय गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त (598-668) तत्कालीन गुर्जर प्रदेश के प्रख्यात नगर उज्जैन की अन्तरिक्ष प्रयोगशाला के प्रमुख थे।
6. ‘पाईकी कीमत, संसार में सबसे पहले, छठवीं शताब्दी में, भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा पता की गई थी.
7. ईसा से 800 वर्ष पूर्व स्थापित तक्षशिला विश्वविद्यालय में 20,500 से अधिक विद्यार्थी 60 से अधिक विषयों की शिक्षा प्राप्त करते थे।
8. भारत के बंगलुरु नगर में 2,500 से अधिक सॉफ्टवेयर कंपनियों में 26,000 से अधिक कंप्यूटर इंजीनियर काम करते हैं।
9. कमल के फूल को भारत के साथ साथ वियतनाम के राष्ट्रीय पुष्प होने का गौरव भी प्राप्त है।
10. भारत में बंदरों की गिणती 5 करोड़ है.
11. भारत विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक और उपभोक्ता है। यहाँ विश्व की 30% चाय उतपादित होती है जिसमें से 25% यही उपयोग की जाती है।
12. दुसरे देशों में रहने वाले भारतीय 1 लाख करोड़ अमरीकी डालर हर साल कमाते हैं जिसमें से 30 हजार करोड़ बचाकर वे भारत भेज देते हैं।
13. भारतीय रेल कर्माचारियों की संख्या के आधार पर संसार की सबसे बड़ी संस्था है
जिसमें 16 लाख से भी अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
14. भारत में पाई जानेवाली 1,000 से अधिक आर्किड प्रजातियों में से 600 से भी अधिक केवल अरुणाचल प्रदेश में पाई जाती हैं।
15. भारत विश्व में सबसे अधिक डाकघरों वाला देश है। इतने डाकघर संसार के किसी भी ओर देश में नहीं हैं।
16. वाराणसी, जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन शहर है जब भगवान बुद्ध ने 500 बी सी में यहां आगमन किया और यह आज विश्व का सबसे पुराना और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है।
17. कुंग फू के जनक तत्मोह या बोधिधर्म नामक एक भारतीय बौद्ध भिक्षु थे जो 500 ईस्वी के आसपास भारत से चीन गए।
18. जयपुर में सवाई राजा जयसिंह द्वारा 1724 में बनाई गई जंतर मंतर संसार की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाला है।
19. जैसलमेर संसार का एकमात्र ऐसा अनोखा किला है जिसमें शहर की लगभग 25 प्रतीशत आबादी ने अपना घर बना लिया है।
20. भारत, पाकिस्तान, फीजी, मारिशस, सूरीनाम और अरब देशों तक फैली हिंदी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
21. विश्व में 22 हजार टन पुदीने के तेल का उत्पादन होता है, इसमें से 19 हजार टन तेल अकेले भारत में निकाला जाता है।
22. 1896 तक भारत हीरों का एक मात्र स्त्रोत था और आधुनिक समय में हीरों के सबसे बड़े उपभोक्ता देशों में भारत तीसरे स्थान पर है। पहले व दूसरे स्थान पर क्रमशः अमेरिका और जापान हैं।
23. 5000 साल पहले जब विश्व में ज्यादातर सभ्यताएँ खानाबदोश जीवन व्यतीत कर रही थीं भारत में सिंधु-घाटी उन्नति के शिखर पर थी।
24. श्रीलंका और दक्षिण भारत के कुछ भागों में दीपावली का उत्सव उत्तर भारत से एक दिन पहले मनाया जाता है।
25. भारत ने अपने आखिरी 10,000 वर्षों के इतिहास में किसी भी देश पर हमला नहीं किया है।
26. ‘हिंदुस्ताननाम सिंधु और हिंदु का संयोजन है, जो कि हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में प्रयुक्त होता है।
27. शतरंज की खोज भारत में की गई थी।
28. विश्व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में बृहदेश्वर मंदिर है। इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ों से बने हैं। यह भव्य मंदिर राजाराज चोल के राज्य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि में 1004 से1009 ईसवी के दौरान बनवया किया गया था।
29. भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्यताओं में से एक है।
30. सांप सीढ़ी का खेल,तेरहवीं शताब्दी में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था इसे मूल रूप से मोक्षपट कहते थे। इस खेल में सीढियां वरदानों का प्रतिनिधित्व करती थीं जबकि सांप अवगुणों को दर्शाते थे। इस खेल को कौडियों तथा पांसे के साथ खेला जाता था। आगे चल कर इस खेल में कई बदलाव किए गए, परन्तु इसका अर्थ वहीं रहा अर्थात अच्छे काम लोगों को स्वर्ग की ओर ले जाते हैं जबकि बुरे काम दोबारा जन्म के चक्र में डाल देते हैं।
31. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2,444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बनाकर 1993 में तैयार किया गया था।
32. आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे, आरंभिक चिकित्सा शाखा है। इस शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक ने 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था।
33. भारत 17वीं सदी के आरंभ तक ब्रिटिश राज्य आने से पहले सबसे अमीर देश था। क्रिस्टोफर कोलम्बस भारत की सम्पन्नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया।
34. भास्कराचार्य ने खगोल शास्त्र के कई सौ साल पहले धरती द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्वी को 365.258756484 दिन का समय लगता है।
35. ग्रीक तथा रोमनों द्वारा उपयोग की गई की सबसेबड़ी संख्या 10^6(अर्थात 10की घात 6) थी जबकि हिन्दुओं ने 10^53 जितने बड़े अंकों का उपयोग करना शुरू कर दिया था.
36. भारत से 90 देशों को सॉफ्टवेयर बेचता है।
37. भारत में 4 धर्मों का जन्म हुआ हिन्दु, बौद्ध, जैन और सिक्ख धर्म और जिनका पालन दुनिया की आबादी का 25 प्रतिशत हिस्सा करता है।
38. जैन धर्म और बौद्ध धर्म की स्थापना, भारत में क्रमश: 600 बी सी और 500 बी सी में हुई थी।
39. इस्लाम भारत का और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। भारत में 3,00,000 मस्जिदें हैं जो किसी अन्य देश से अधिक हैं यहां तक कि मुस्लिम देशों से भी अधिक।
40. तिरुपति शहर में बना विष्णु मंदिर 10वीं सदी के दौरान बनाया गया था, यह विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्थान है। रोम या मक्का धार्मिक स्थलों से भी बड़े इस स्थान पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु आते हैं और लगभग 3 करोड़ 60 लाख प्रति दिन चढ़ावा आता है।
41. योग कला का उद्भव भारत में हुआ है और यह 5,000 वर्ष से अधिक समय से मौजूद है।
42. आधुनिक संख्या प्रणाली की खोज भारत द्वारा की गयी है. आर्यभट्ट ने अंक शून्य का आविष्कार किया था. विश्व में उपयोग की जाने वाली आधुनिक संख्या प्रणाली को भारतीय अंको का अंतरराष्ट्री रूप कहा जाता है.
43. पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रतिदिन इतना प्रसाद बँटता है कि 500 रसोइए और 300 सहयोगी रोज़ काम करते हैं।

No comments:

Post a Comment