9/4/14

Hindi Typing Tool for computer & mobile

कंप्यूटर पर हिन्दी हुई आसान
दोस्तो, हमने अक्सर यह देखा है कि लोग कंप्यूटर पर हिन्दी में टाइप करने में केवल इसलिए डरते हैं ‍क्योंकि उन्हें यह एक कठिन काम लगता है। वे मानते हैं कि इसके लिए उन्हें नए सॉफ्टवेयर खरीदने होंगे या विशेष किस्म का प्रशिक्षण लेना होगा। जबकि वास्तविकता यह है कि आप केवल पाँच मिनट में अपने कंप्यूटर को बिना किसी खर्च के हिन्दी के लिए सेट करके फर्राटेदार हिन्दी लिख सकते हैं और इसके लिए किसी प्रशिक्षण की भी आवश्यकता नहीं।

माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के इंडिक कीबोर्ड (आईएमई) ऐसे ही टूल हैं जिनकी मदद से आप बिना किसी खर्च और प्रशिक्षण के कंप्यूटर पर आसानी से टाइपिंग कर सकते हैं और ये केवल कुछ सेकंड में इंस्टॉल हो जाते हैं। गूगल का टूल इसकी दो सुविधाओं की वजह से बेजोड़ है। पहली यह कि इसकी मदद से हिन्दी लिखने के लिए यह जरूरी नहीं कि आपको हिन्दी का कीबोर्ड या टाइपिंग आती हो। जिस तरह आप मोबाइल पर अंग्रेजी अक्षरों में हिन्दी संदेश लिखते हैं, उसी तरह यहाँ लिखना है और यह उसे बिल्कुल सही हिन्दी में बदल देगा। दूसरा फायदा इसका स्वयं का दिमाग है जो आपके कुछ ही अक्षर लिखने पर पहचानने लगता है कि आप क्या लिखना चाहते हैं। फिर आप बताए विकल्पों में से मनचाहा शब्द चुन सकते हैं। इससे आपका काम और भी आसान हो जाता है।

Hindi IME downloads करने के लिये इन्टरनेट पर निम्न साईट खोलें और दिए हुए निर्देश के अनुसार डाउनलोड कर इंस्टाल करें

उपयोग कैसे करे :
इंस्टोल पूरा होने पर आपको निचे टूलबार में एक “EN” लिखा दिखेगा. अगर ये वह नहीं आ रहा है तो आप टूलबार पर राईट क्लिक करे और टूलबार > लैंग्वेज बार सेलेक्ट करे |
अगर टूलबार में लैंग्वेज बार नहीं आ रहा है तो आप इसे कण्ट्रोल पैनल से चालूकर सकते है,
१. कण्ट्रोल पैनल > रीजनल एंड लैंग्वेज आप्शन > कीबोर्ड एंड लैंग्वेज बार
२. चेंज कीबोर्ड > टेक्स्ट सर्विसएंड इनपुट लैंग्वेज > लैंग्वेज बार
३. टूलबार में डॉक्ड इनेबल करे,
४. सेटिंग्स को सेव कर दे?

हिंदी में लिखे कैसे:
१. जहां आप लिखना चाहते है वहा क्लिक करे जैसे फेसबुक स्टेटस में, किसी वेबसाइट पर, नोटपैड में ,माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में .
२. टूलबार में दिए “EN” पर क्लिक करे और अपनी भाषा चुने.
३. अपने शब्द इंग्लिश के अक्षरों की सहायता से लिखे और स्पेस या इंटर बटन दबाये |
तो है ना हिन्दी लिखना बिल्कुल आसान! अब चाहे आपको हिन्दी में कोई ई-मेल, आवेदन, कहानी लिखना हो, या प्रोजेक्ट कार्य करना हो, आप बिना किसी मदद के स्वयं ही इसे बड़ी तेजी से कर सकते हैं। इन टूल्स को आप भाषा इंडिया और गूगल की वेबसाइटों से निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल के टूल को इंस्टॉल किए बिना ऑनलाइन भी उपयोग कर सकते हैं।

मोबाइल में हिंदी लिखना हुआ आसान
गूगल ने एंड्रॉयड फोन में हिंदी इनपुट से लिखने की सुविधा मुहैया करा दी है। इससे पहले भी लोग मोबाइल में हिंदी लिख पा रहे थे, पर गूगल हिंदी इनपुट से रोमन में लिखने के अभ्यस्त लोग अब आसानी से देवनागरी में लिख पाएंगे। इसके लिए उन्हें हिंदी की-बोर्ड पर टाइप करने के बंधन से भी छुटकारा मिल जाता है।
इंस्टॉल करने का तरीका
- सबसे पहले प्लेस्टोर में जाकर Google Hindi Input सर्च करके फोन में इंस्टॉल करते हैं।
- यह अपने आप आपके फोन में स्थापित हो जाएगा। फोन में अलग से यह दिखता नहीं है। इसके लिए आपको  फोन की सेटिंग में जाना होगा।
- सेटिंग में जाकर locale and text पर जैसे ही क्लिक करेंगे, पहले से मौजूद की-बोर्ड के साथ google hindi input का विकल्प दिखेगा। आप इसमें इसे सिलेक्ट/इनेबल कर लें। इसके बाद इसी के ठीक नीचे दी गई google hindi input settings पर क्लिक करें। इसके बाद सबसे ऊपर input settings क्लिक करें। इसमें आए सभी विकल्प इनेबल कर दीजिए।
- इसके बाद locale and text में ही आपको select input method मिलेगा, जहां आप google hindi input चुन लें। बस, अब आप तैयार हैं, ईमेल, फेसबुक, ब्लॉग आदि पर मोबाइल से हिंदी लिखने के लिए। यह बिल्कुल फ्री और ऑफलाइन काम करता है।
- जैसे ही आप नया मेसेज देने के लिए क्लिक करेंगे, आपको यह की-बोर्ड दिखेगा। स्पेसबार में ENGLISH लिखा होने पर आपको ठीक इसके बायीं ओर (a=अ) को हल्का सा टच करना होगा। हिंदी लिखा हुआ आ जाएगा। की-बोर्ड वही आपका क्वर्टी रहेगा, जिसमें अभी आपको लिखने की आदत है। नमस्ते लिखने के लिए Namaste टाइप करने के बाद स्पेस बार लिखते ही शब्द आप जहां लिखना चाहते हैं, लिख जाएगा। आपके वांछित शब्द के साथ दूसरे विकल्प भी आते हैं, जिन्हें आप सुविधानुसार चुन सकते हैं। इसके लिए अगर वह पहले क्रम में नहीं हैं, तो उसे टच करके लिख सकते हैं। क्ष को ksh '' को ri टाइप करके पा सकते हैं।
- अगर आप हिंदी की-बोर्ड से ही लिखना चाहते हैं तो स्पेसबार के बायें से दूसरे बटन को हल्का टच करके उससे लिख सकते हैं। लॉन्ग-प्रेस करने पर यह दूसरे की-बोर्ड का विकल्प देता है।
- अंक लिखने के लिए क्वर्टी की-बोर्ड में ही लॉन्ग-प्रेस करके रोमन और अरेबिक अंकों का विकल्प मिल जाता है। नीचे सबसे बायें बटन (?12) को दबाकर भी अंक और स्माइली का विकल्प मिलता है। इसके लिए ड्रैग करने की जरूरत भी नहीं पड़ती। स्माइली पर क्लिक करते ही ढेर सारे विकल्प आ जाते हैं।
-इसकी खासियत है कि आप एक ही की-बोर्ड का इस्तेमाल करते हुए हिंदी, अंग्रेजी लिख सकते हैं, वह भी वर्ड-प्रिडिक्शन के साथ। अलग से डिक्शनरी डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
-इस की-बोर्ड पर काम करते समय अगर आप अड्रेस बार पर यूआरएल टाइप करते हैं तो यह अपने आप अंग्रेजी वाले मोड में आ जाता है। अगर आप फोन के कॉन्टैक्ट में जाकर नंबर सर्च करते हैं तो भी हिंदी के साथ रोमन का विकल्प आता है, जिससे आसानी होती है।
-इसमें हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में शिफ्ट होना भी बहुत आसान है। बस बगल वाले बायें बटन को हल्का सा टच देकर ऐसा किया जा सकता है। स्पेसबार को ही अगर लॉन्ग-प्रेस कर देंगे तो आप अपने दूसरे की-बोर्ड पर भी शिफ्ट हो सकते हैं। इस तरह हिंदी में लिखने का यह तरीका मौजूदा विकल्पों में सबसे बढि़या है।


No comments:

Post a Comment