9/23/14

10 चीजें जो हर भारतीय महिला अपने पति से चाहती है


घर पे ज्यादा समय बिताएं शादी के बाद कई चीजें बदल जाती हैं उनमे से एक है अपनी पत्नी के महत्त्व को समझना जो कि आपके और आपके बच्चों के लिए माँ की भूमिका निभाती है| इसलिए उसके साथ समय बिताना माँ के साथ समय बिताने से ज्यादा जरुरी है|

उसको सुनने की कोशिश करें हम जानते हैं की पुरुष हमेशा सही होते हैं लेकिन बहुत सी बार औरत का कहना भी सही होता है| यह उन बड़ी चीजों में से जिसकी एक औरत को अपनी पति से सबसे ज्यादा जरुरत होती है| तो अहम का त्याग करो और उसकी सुनो|

खाना बनाना भी सीखें जब आपकी पत्नी बीमार होती है तो उससे आशा मत करो की वह आप पेट भरा रखेगी| इस प्रकार कठिन समय के लिए आपको खाना बनाना सीखना चाहिए| सभी पत्नियां शायद इस बात से सहमत होंगी|

कभी कभार झाड़ू भी उठाएं घर के आस पास काम करना ऐसी चीज है जो हर पत्नी अपने पति से चाहती है| यह आपका भी घर है इसलिए झाड़ू उठाओ और सफाई में जुट जाओ|

बच्चे को भी संभालें जब पत्नी घर के अन्य कामों में व्यस्त है तो आपको चाहिए कि आप बच्चे को संभालें| एक पिता होने के नाते यह जानना जरुरी है कि बच्चों के साथ समय बिताने से परिवार में खुशियां आती हैं|

पत्नी को महत्त्व दें यह भी ऐसी चीज है जो हर पत्नी अपने पति से चाहती है| कई पुरुष परिवार के साथ या दोस्तों के साथ होने पर पत्नी को भूल जाते हैं जो कि गलत है|

महीने के उस समय में पत्नी का साथ दें महीने के उस समय में पत्नी अपने पति का साथ चाहती है| इस दौरान वह किसी के पास आना और गले लगाना और कंधे पर सिर रखना चाहती है|

पत्नी को और ज्यादा आदर दें हर औरत चाहती है कि उसका पति उसे पूरा सम्मान दे| उस पर हाथ न उठायें, गली गलोच या गलत शब्दावली इस्तेमाल नहीं करें|

हम दोनों सही हैं एक पुरुष होने के नाते आपको अपनी पत्नी को अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अवसर देना चाहिए और यह जरुरी नहीं कि वह हर बात सत्यापित करे| आखिर वह भी एक पढ़ी लिखी और स्वतंत्र है और वास्तविक दुनिया में रहती है|

प्यार में पारदर्शिता रखें जहाँ तक प्यार को प्रदर्शित करने का सवाल ही कुछ पुरुष इसमें पारदर्शिता नहीं रखते हैं| यदि आपकी पत्नी आपको खुश रखना चाहती है तो आप भी शब्दों से काम चलने की बजाय उसे अपना प्यार दिखाओ

No comments:

Post a Comment