10/4/11

मूलांक 7 वाले होते हैं ' तुनक मिजाज'


मूलांक 7 वाले होते हैं ' तुनक मिजाज'

क्या आपको मालूम हैं कि नंबरों का आपके और हमारे जीवन पर काफी असर पड़ता है। नंबरों के हिसाब से व्यक्ति के स्वभाव और हाव-भाव में परिवर्तन होते हैं ,जिन्हें हम अंक ज्योतिष में मूलांक कहते हैं। जिन्हें जन्म के आधार पर 1 से लेकर 9तक माना जाता है। 

नंबर 7 का असर 

इस श्रेणी में वो लोग आते हैं जिनके जन्मदिन महीने के 7, 16, 25 तारीख को होते हैं। जिन्हें मूंलाक निकालना नहीं आता है वो अपने जन्म तिथि का योग फल निकाल लें जैसे कि यदि किसी व्यक्ति का जन्मदिन 7 तारीख को है तो उसका मूलांक 7+0=7 होगा।

यदि किसी लड़की या लड़के का जन्मदिन मूलांक 7 के अंदर आता है तो आपको बता दें कि इस नंबर वाले लोग बहुत जल्दी-जल्दी और छोटी-छोटी बातों पर बिगड़ जाते हैं। हालांकि ये बुरे दिल के नहीं होते हैं लेकिन इन्हें ज्यादा लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं होता है। इस नंबर वाले पहले अपने बारे में सोचते हैं 

फिर कहीं जाकर दूसरों का नंबर आता है। ये दिल के साफ होते है औप स्पष्ट वक्ता होते है। ये हर चीज को साफ-साफ कह देते हैं, ये कभी नहीं सोचते कि इनके स्पष्ट बोलने के कारण अगले के ऊपर क्या असर पड़ेगा। जो लोग इस चीज को पसंद करते हैं वो तो इनके साथ होते हैं लेकिन जो लोग इसी चीज को पसंद नहीं करते हैं वो इनके साथ नहीं होते हैं। 

इनमें एक और खामी होती है और वो ये कि ये अपनी भावनाओं को लोगों के सामने प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं जिसके चलते अक्सर इन्हें प्यार और रिश्तों में चोट खानी पड़ती है। हालांकि ये दिमाग के काफी तेज होते हैं। इन्हें वो सब-कुछ मिल भी जाता है जिसकी ये उम्मीद करते हैं। धन और संपदा की इनके पास कमी नहीं होती है। 

लेकिन इस बात इन्हें गुमान भी होता है, जिसके चलते ये घमंडी भी कहलाते हैं। इन्हें सेक्स लाइफ में भी खासी रूचि नहीं होती है। इनका मन भी बहुत जल्दी किसी भी चीज से उचट जाता है। लेकिन ये समझदार होते हैं। ये जानबूझकर किसी को चोट नहीं पहुंचाते हैं लेकिन इनसे उम्मीद लोग बहुत ज्यादा कर बैठते हैं, जो कि ये पूरी नहीं कर पाते जिसके चलते रिश्तों में खटास जाती है।

हंसमुख होते हैं शुक्रवार को पैदा होने वाले लोग

शुक्रवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों पर शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है, शुक्र ग्रह की दो राशि होती है। वृष एवं तुला राशि।

1-
शुक्रवार को जन्में व्यक्तियों का सुन्दर चेहरा, सौन्दर्य प्रेमी, बड़ी आंखे, हॅंसमुख, काम-क्रीडा में विशेष रूचि होती है। 
2-
आप कलाकार कला के प्रेमी होते है। सुन्दर दिखने सजने-सवरने में आपको काफी समय लग जाता है। 
3-
आप-मनोरंजन के सामानों में अत्यधिक व्यय कर देते हैं जिससे आर्थिक संतुलन बिगड जाता है।
4-
आपकी वाणी में मधुरता एवं सरलता होगी। आप वाद या विवाद करने वाले से सदैव नफरत किया करेंगे। 
5-
आप किसी की झगड़े की पे्रम-पूर्वक मिटाने का पूरा प्रयास करेंगे या फिर समझौता करके रफा-दफा करेंगे।
6-
आप बहुत कुटिल होंगे। आप सबके मन के विचार जान लेगें। तथा अपनी कुशल वाणी से उसके भेद को बाहर निकलवा लेंगे परन्तु आप अपनी बात किसी के सामने प्रकट नहीं होने देंगे। आपके मन में क्या है? यह तो आपकी पत्नी भी नहीं जान पायेगी। आपका स्वभाव चंचलता से परिपूर्ण होगा। 
7-
आप कभी भी एकान्त में खुश होकर नहीं बैठ सकते। आप सदैव अपने मित्रों के साथ रहना पसन्द करेंगे। इसलिए आपके मित्रो की भी संख्या अधिक होगी। 
8-
आपका महिलाओ के प्रति विशेष आकर्षण कभी-कभी दुविधाजनक स्थिति में डाल सकता है। अतः आप अपनी इस आदत में सुधार करने का प्रयास करें।
9-
आपके स्वभाव में ईष्र्या अधिक रूप से हो सकती हैं जिसके कारण आप किसी दूसरे को ऊपर उठते नहीं देख सकते हैं। 
10-
वैसे आप पे्रम के मामले में एक जगह नहीं टिक पायेंगे। परन्तु आप आदर्श पे्रम के पक्षधर रहेंगे। 
11-
आपका वैवाहिक जीवन सफल कहा जा सकता है, फिर भी आप एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र नहीं करेंगे। 

स्त्रियों का स्वभाव 

1-
शुक्रवार को जन्म लेने वाली स्त्रियां सुन्दर होगी तथा सुन्दरता के प्रति इनका विशेष रहेगा।
2-
नये-नये परिधान पहन, नये-नये फैशन करना, सजावट तथा अपने शरीर का विशेष रूप से ध्यान रखना।
3-
आप सुन्दर हैं यह तो ठीक है, परन्तु दूसरों के प्रति अधिक आसक्त होना आपके लिए उचित नहीं है, इससे आपके पारिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
4-
आपकी वाणी से मानों-फूल झरते हो? इसी स्वभाव के कारण बहुत जल्द ही आप दूसरों की चहेती बन जाती है। 
5-
पे्रम के मामलों में अत्यधिक भावुकता आपके लिए ठीक नहीं हैं, वरना लोग आपको बेवकूफ बनाने का प्रयास करेगे। 
6-
वैवाहिक जीवन आपका ठीक रहेगा, परन्तु आपका तुनक मिजाज स्वभाव पल भर में माहौल दूषित कर देगा। 

शुभ दिनः सोमवार, रविवार, शुक्रवार शनिवार शुभ रहेगा। 

शुभ महीनाः 20 अपै्रल से 21 मई, 21 सितम्बर से 19 अक्टूबर। 

अशुभ महीनाः- आपके लिए जुलाई, अगस्त और नवम्बर का महीना कष्टकारी रहेगा। 

स्वास्थ्य:- आपको गुर्दे, गले, जनन अंगों, नाक, फेफड़ों, गले की खराश, टॉन्सिल, आपकी त्वचा बहुत मुलायम होगी इसलिए चोट और कटने से बचे। श्वास की बीमारी भी हो सकती है।

शुभ रत्न:- आपके लिए शुभ रत्न हीरा, परन्तु आप मोती, सुलेमानी तर्जनी या कनिष्ठका अंगुली में शुक्रवार के दिन धारण कर सकते है। 

व्रत और मन्त्र:- आप श्री कृष्णजी की उपासना कर सकते हो तथा शुक्रवार के उपवास रखें प्रातः काल निम्न मन्त्र की-ऊँ कृष्णाय नमः की एक माला प्रतिदिन जाप करें।

1 comment:

  1. i feel good for this post.. thanks for this post. kindly read my blog Govt Jobs Guide

    ReplyDelete