5/29/14

ऑनलाइन फ्री में सीखें इंग्लिश

 अंग्रेजी सीखने और उसमें सुधार लाने के कई तरीके हैं। स्कूली शिक्षा के अलावा प्राइवेट ट्यूटर की क्लासेज तक। लेकिन  मैं आप के लिए लाया हूँ अखबारों से खोज कर कुछ ऐसी वेब साईटस के लिंक,  जिन पर जाकर आप ऑनलाइन भी अंग्रेजी सीख सकते हैं, वह भी फ्री।


EIIIO : 
यह साइट धाराप्रवाह अंग्रेजी सुनने की क्षमता विकसित करती है। इसमें विभिन्न विषयों पर दुनिया भर के विशेषज्ञों के विचार आप सुन सकते हैं। आसानी से समझने के लिए ऑडियो प्लेयर के साथ टेक्स्ट स्क्रिप्ट भी चलती है। 
वेबसाइट:  www.elllo.org

Fun Easy English : इसमें इंग्लिश के बेसिक्स और सही उच्चारण, व्याकरण, मुहावरे और लोकोक्तियां दी गई हैं। इस साइट पर आप सीखी गई इंग्लिश का टेस्ट भी दे सकते हैं। 
वेबसाइट: http://funeasyenglish.com/

Go4English: 
इसे ब्रिटिश कॉउंसिल ने विकसित किया है। इसमें इंग्लिश लर्निंग के साथ-साथ इंग्लिश टीचरों के लिए भी टिप्स दिए गए हैं। 
वेबसाइट: www.go4english.com

Lang-8 : इसके जरिए आप अंग्रेजी के साथ-साथ किसी विदेशी भाषा को भी सीख सकते हैं। इसमें सुधार के लिए आपके लिखते वक्त सुझाव भी उभरते हैं। 
वेबसाइट: http://lang-8.com/

Busuu : 
इस साइट पर अलग-अलग स्तर के लिहाज से पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं। ऑनलाइन कम्युनिटी और अन्य मैंबर्स के साथ चैटिंग कर भी आप अपनी इंग्लिश सुधार सकते हैं। 
वेबसाइट: http://www.busuu.com/

Livemocha : 
इसमें कई विदेशी भाषा सिखाने की सुविधा है। इंग्लिश सीखने के लिए आपको इसका ऑप्शन क्लिक करना होगा। 
वेबसाइट: http://www.livemocha.com/

BBC Learning English: 
इसके जरिए आप अंग्रेजी व्याकरण, शब्द ज्ञान, उच्चारण सीख उसमें टेस्ट दे सकते हैं 
वेबसाइट:http://www.bbc.co.uk/worldservice/learningenglish/

Learn English Free Online : 
इसमें रोचक टिप्स के साथ इंग्लिश सिखाने की व्यवस्था है। 
वेबसाइट: http://www.learnenglish.de/

Vocabsushi : 
आम बोलचाल की भाषा में कब और किस तरह के शब्दों का चयन किया जाता है, इसका नजारा यह साइट पेश करती है। रोजमर्रा के इस्तेमाल की इंग्लिश के लिहाज से यह उपयुक्त है। 
वेबसाइट: http://www.vocabsushi.com/

Exam English : 
इसमें सामग्री का स्तर विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए जरूरी इंग्लिश नॉलेज के लिहाज से दिया गया है। यानी टोफल, सीपीई, केईटी सरीखी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काम की साइट है यह। 
वेबसाइट:  http://www.examenglish.com/

sorce- epaper.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment