2/22/12

स्‍त्री सेक्‍स, मिथ और सच्‍चाई


महिलाओं को सेक्स की इच्छा कम होती है
महिलाओं को भी पुरुषों की तरह ही सेक्स की इच्छा होती है। बच्चे होने के बाद भी कमी नहीं होती हालांकि कई बार परफॉर्मेंस में कमी जाती है। इसकी शारीरिक और मानसिक दोनों वजहें होती हैं।
पहली बार सेक्स करते हुए ब्लड निकलना ही चाहिए
लोग मानते हैं अगर महिला वर्जिन है तो पहली बार सेक्स के दौरान इसे ब्लीडिंग होनी ही चाहिए। यह सच नहीं है क्योंकि कुछ खेलकूद या साइकल चलाते वक्त भी कुछ महिलाओं की हाइमेन टूट सकती है। ऐसे में पहली बार सहवास के दौरान ब्लड नहीं निकलता।
महिलाओं को भी पुरुषों की तरह डिस्चार्ज होता है
महिलाओं में पुरुषों की तरह डिस्चार्ज नहीं होता। 100 में से बमुश्किल एक महिला को थोड़ा-बहुत डिस्चार्ज होता है। उत्तेजना के दौरान होने वाले लुब्रिकेशन को ही ज्यादातर लोग डिस्चार्ज समझ लेते हैं। हालांकि डिस्चार्ज होने या होने से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि महिला को असली सुकून क्लाइमैक्स पर पहुंचने से ही मिलता है।
महिलाएं चरम पर नहीं पहुंचती हैं
यह पूरी तरह गलत है। महिलाएं भी संभोग के दौरान चरम पर पहुंचती हैं। ऐसे में पुरुष का उसकी जरूरत को समझना और उसके मुताबिक परफॉर्मेंस देना जरूरी है।
चरम पर पहुंचने में महिलाओं को ज्यादा वक्त लगता है
सभी महिलाएं सेक्‍स के चरम पर पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लेतीं। अगर पार्टनर उनकी पसंद का है तो वे जल्दी मुकाम पर पहुंच जाती हैं। हालांकि कुछ को ज्यादा वक्त भी लग सकता है।
साभार: डॉ. प्रकाश कोठारी 
 source;-Aadhi-Abadi

No comments:

Post a Comment